बांग्लादेशी सेना ने तख्तापलट की अफवाह खारिज की:कहा- रूटीन बैठक को गलत तरीके से पेश किया गया, देश सेना की प्राथमिकता

बांग्लादेशी सेना ने देश में तख्तापलट की खबरों को खारिज कर दिया है। मंगलवार को सेना ने एक बयान जारी कर कहा है कि आर्मी ने रूटीन बैठक की थी। इसे कुछ मीडिया संस्थानों ने ऐसे पेश किया कि सेना तख्तापलट करने जा रही है। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में अटकलें लगाई गईं थी कि सेना और अंतरिम सरकार के बीच तनाव की वजह से देश में मॉर्शल लॉ लागू हो सकता है। ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक सेना प्रमुख वकार उज जमां ने सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि देश और उसके लोग सेना की प्राथमिकता हैं। उकसावे पर प्रतिक्रिया न दें। तख्तापलट की खबरें निराधार, ऐसा कुछ नहीं होगा
बांग्लादेश के प्रेस सेक्रेटरी शफीकुल आलम ने भास्कर से बात करते हुए बताया कि ये खबरें निराधार हैं, ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है। हम दिसंबर में बांग्लादेश में चुनाव कराने की तैयारी कर रहे हैं। शफीकुल आलम ने कहा कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार सभी राजनीतिक पार्टियों से बात कर रही है और उनके सुझावों के मुताबिक स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अलावा बांग्लादेश में राजनीतिक मामलों पर नजर रखने वाले एक सूत्र ने बताया है कि बांग्लादेश में तख्तापलट की खबर सही नहीं है। अभी तक आर्मी के आगे बढ़ने की कोई जानकारी या एक्टिविटी नहीं है। यूनुस को लेकर नाराजगी की वजह से तख्तापलट खबरें थीं
इससे पहले सुबह खबरें आई थीं कि अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस को लेकर लोगों में बढ़ती नाराजगी की वजह से सेना देश में तख्तापलट कर सकती है। इसे लेकर सेना ने एक इमरजेंसी मीटिंग की थी। सेना मुख्यालय में हुई इस बैठक में 5 लेफ्टिनेंट जनरल, 8 मेजर जनरल और आर्मी के कई सीनियर अधिकारी शामिल हुए थे। सेना राष्ट्रपति से इमरजेंसी का ऐलान करवा कर या तख्तापलट करके एक ‘राष्ट्रीय एकता सरकार’ स्थापित करने की तैयारी में है। सेना प्रमुख के तख्तापलट की खबरें भी सामने आई थीं
दो महीने पहले इस तरह की खबरें सामने आई थीं कि सेना के कुछ कट्टरपंथी अफसर जनरल वकार-उज-जमां के तख्तापलट की भी साजिश रची जा रहे है। बांग्लादेशी सेना के लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद फैजुर रहमान पाकिस्तान की सीक्रेट एजेंसी ISI के साथ मिलकर सेना पर कंट्रोल पर करना चाहते थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *