बिजली विभाग के अधिकारी बनकर ठगी करने वाले गिरफ्तार:जामताड़ा पुलिस ने 4 साइबर अपराधियों को किया अरेस्ट, 17 मोबाइल और 18 सिम बरामद

जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराध में संलिप्त चार लोगों के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। नारायणपुर थाना क्षेत्र के मोहली झिलुवा में पलाश झाड़ी के पास से इन अपराधियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में मधु मंडल उर्फ राजेश मंडल (19), रूपेश कुमार मंडल (21), गोपाल मंडल (22) और सरोज मंडल (25) शामिल हैं। सभी आरोपी मोहली झिलुवा गांव के रहने वाले हैं। इनके पास से 17 मोबाइल फोन, 18 सिम कार्ड, एक आधार कार्ड और एक पैन कार्ड बरामद किए गए। झूठे मैसेज भेजकर लोगों से ठगी करते थे यह गिरोह पश्चिम बंगाल, गुजरात, बिहार और झारखंड के लोगों को अपना शिकार बनाता था। खुद को बिजली विभाग का अधिकारी बताकर बिजली बिल न जमा करने और लाइट काटने के झूठे मैसेज भेजकर लोगों से ठगी करते थे। गोपाल मंडल और सरोज मंडल हिस्ट्रीशीटर हैं और इनके खिलाफ पहले भी साइबर अपराध के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जामताड़ा साइबर अपराध थाना में मामला दर्ज कर सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *