दमोह के अस्पताल चौराहे पर मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्यों ने बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्याओं के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के राष्ट्रपति का पुतला भी जलाया। राष्ट्रपति यूनिस खान का पुतला फूंका प्रदर्शनकारी घंटाघर पहुंचे और वहां बांग्लादेश के राष्ट्रपति यूनिस खान का पुतला फूंका। हिंदूवादी संगठनों ने भारत सरकार से बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ तत्काल ठोस कार्रवाई की मांग की। हिंदूवादी नेता नित्य प्यासी ने कहा कि बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं की हत्याएं हो रही हैं। उन्होंने हाल ही में दीपू दास नामक युवक की हत्या और शव को सड़क पर घसीटे जाने की घटना का जिक्र किया। प्यासी ने इसे अमानवीय कृत्य बताया। भारत सरकार से मामले में हस्तक्षेप की अपील सकल हिंदू समाज के जिलाध्यक्ष मोंटी रैकवार ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में हिंदू महिलाएं सिंदूर नहीं लगा पा रही हैं और धर्म पूछकर उनकी हत्या की जा रही है। उन्होंने भी सरकार से इस मामले में जल्द कार्रवाई करने का अपील की है। इस प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों की संख्या में हिंदू कार्यकर्ता मौजूद रहे।


