राष्ट्रीय सनातन युवा मंच द्वारा बांग्लादेश में हो रही हिंदुओं की हत्या के विरोध में एक दिवसीय शोकसभा का आयोजन किया गया। हेहल अंचल के समीप बाम तारानगर में मंच के संस्थापक व अध्यक्ष करण कर्मकार के नेतृत्व में आयोजित सभा में बांग्लादेश में मारे गए स्व. दीपू चंद्र दास को श्रद्धांजलि दी गई। दीप प्रज्वलित कर दिवंगतों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। मंच ने केंद्र सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग की। कहा कि पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। शोकसभा में ज्योतिष पाठक, विकाश सिंहा, सुभाष चौरसिया, किरण झा, अन्नपूर्णा देवी सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी उपस्थित थे।


