कोटा | बांग्लादेश में निर्दोष हिंदुओं की हत्या और आईपीएल टूर्नामेंट में शाहरुख खान द्वारा बांग्लादेशी क्रिकेटर को शामिल किए जाने के विरोध में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पूर्व पार्षद महेश गौतम लल्ली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने टिपटा गढ़ पैलेस के पास बाजार क्षेत्र में बांग्लादेश प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस और फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के पुतले का दहन किया। कार्यकर्ताओं ने बाजार में घूमकर बांग्लादेश विरोधी नारे लगाए और पुतलों को जूते-चप्पलों से पीटने के बाद आग के हवाले किया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं, जिससे देशभर के हिंदू समाज में रोष है। प्रदर्शन में सुनील आडवाणी, सुनील भटनागर, मनीष तिवारी, विष्णु सोनी, रवि वर्मा, अमित शुक्ला, विजय देवी सिंह, दीपक वर्मा, अव्यक्तानंद शर्मा, जितेंद्र जोशी, कमल व्यास, महेश सोनी सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।


