बांडे में गांजे की खेती, 63 पौधे जब्त:​​​​​​​डेढ साल से गांजे की खेती कर रहा था आरोपी, पुड़िया बनाकर लोगों को बेचता था

सागर की जैसीनगर थाना पुलिस ने शनिवार को ग्राम सेवन में दबिश देकर गांजे की खेती पकड़ी है। कार्रवाई में मौके से 63 गांजे के छोटे-बड़े पौधे जब्त किए गए हैं। एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस गांजा जब्त कर आरोपी को थाने लेकर आई है। जहां आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, ग्राम सेवन में बड़े स्तर पर गांजे के पौधे लगे होने की सूचना मुखबिर से मिली थी। गांजे के पौधे सेवन गांव में मैनरोड पर ट्रांसफार्मर के पास स्थित एक बाड़े में लगे थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई के लिए रवाना की गई। टीम ने मुखबिर के बतायानुसार मैनरोड से लगे बांडे में दबिश दी। तलाशी लेने पर बांडे में गांजे के पौधे लगे मिले। कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके से 63 गांजे के छोटे-बड़े पौधे कुल वजन 74 किलो 280 ग्राम जब्त किया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 7.40 लाख रुपए है। मौके से एक आरोपी को हिरासत में लिया गया। उसने पूछताछ में अपना नाम रविंद्र पिता श्रीसिंह ठाकुर उम्र 32 साल निवासी सेवन का होना बताया है। पुलिस टीम ने पौधों को पांच बोरियों में भरकर सील किया। मिट्टी का नमूना भी लिया है। डेढ साल से बांडे में लगाए हुए था गांजे के पौधे जैसीनगर थाना प्रभारी शशिकांत गुर्जर ने बताया कि सेवन गांव में कार्रवाई कर गांजे के 63 पौधे जब्त किए हैं। एक आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी करीब डेढ साल से गांजे के पौधे लगाए हुए हैं। वह उक्त गांजे को पुड़िया बनाकर बेचने का काम करता था। मामले में आरोपी से आगे की पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *