बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला जोन में शुक्रवार को पर्यटकों को रोमांचित कर देने वाला नजारा देखने को मिला। यहां की प्रसिद्ध बाघिन चक्रधारा झाड़ियों से अचानक वन मार्ग में आ गई। उसे देखते ही जिप्सी के पहिए थम गए। बाघिन झाड़ियों से निकलकर वन मार्ग पारकर दूसरी तरफ जंगल की ओर चली गई। बाघिन चक्रधारा की उम्र लगभग 6 वर्ष है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में इस समय 165 से अधिक बाघ हैं, जिन्होंने कोर और बफर एरिया में अपनी टेरिटरी बना रखी है।


