बालाघाट में मरार समाज ने मनाई सावित्रीबाई फुले की जयंती:समाज के अध्यक्ष ने कहा- फुले दंपती के संघर्ष से मानव समाज का स्वरूप बदला

बालाघाट में मरार माली समाज ने शुक्रवार को सरेखा स्थित ज्योतिबाफुले चौक पर शुक्रवार को सावित्रीबाई फूले की जयंती मनाई। इस दौरान समाजजन ने​​​​​​ ज्योतिबाफुले और सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही रैली भी निकालकर कन्या छात्रावास बूढ़ी पहुंचे। जहां पर मंचीय कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ। सबसे पहले सरेखा चौक स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर सामाजिक लोगों ने माल्यार्पण किया। समाज के अध्यक्ष रमेश पंचे ने कहा- देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 194वीं जयंती समाज मना रहा हैं। फुले दंपती ने इस देश के सामाजिक उत्थान के लिए शोषित और पीड़ित समाज के लिए जो संघर्ष किया, उससे आज मानव समाज का स्वरूप बदला है। शायद यह महापुरुष नहीं होते, तो आज जो मानव समाज का बदला स्वरूप देखने को मिल रहा है, ऐसा नहीं होता। सावित्रीबाई फुले की जयंती पर माल्यार्पण के साथ ही रैली निकालकर सामाजिक लोग और कन्या छात्रावास भवन पहुंचे। जहां मंचीय कार्यक्रम में वक्ताओं ने महात्मा ज्योतिबाफुले और माता सावित्रीबाई फुले के जीवन पर अपने विचार और सामाजिक उत्थान को लेकर उनके कार्यों को याद किया। साथी सामाजिक एकजुटता पर जोर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *