उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पर्यटकों के शराब पीने का वीडियो आया है। घटना 14 जनवरी को सफारी के दौरान की है। पर्यटकों ने जिप्सी में बैठकर शराब पी। उनके साथ ड्राइवर और गाइड भी शामिल रहे। रविवार को वीडियो वायरल होने के बाद टाइगर रिजर्व के पर्यटन प्रभारी विजय श्रीवास्तव ने जिप्सी ड्राइवर विनोद यादव और गाइड उमा दत्त को नोटिस जारी किया है। उनसे 24 घंटे में जवाब मांगा है। अगले आदेश तक जिप्सी और गाइड के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। घटना मगधी पर्यटन जोन के कोर एरिया की है। फिलहाल, पर्यटकों की पहचान नहीं की जा सकी है। हरकत से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की छवि धूमिल
पर्यटन प्रभारी श्रीवास्तव ने जिप्सी ड्राइवर विनोद यादव और गाइड उमा दत्त को भेजे नोटिस में लिखा- आप 14 जनवरी की शाम की सफारी में पर्यटकों को लेकर मगधी जोन में गए थे। संबंधित वीडियो में पर्यटकों के साथ आप दोनों शराब पीते दिखे हैं। इस हरकत से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की छवि धूमिल हुई है। आपको और आपके वाहन को आगामी आदेश तक प्रतिबंधित किया जाता है। स्पष्टीकरण 24 घंटे में पेश करें। इसके संतोषजनक न होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ये खबर भी पढ़ें… बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में क्रेशर की आवाज और ब्लास्टिंग बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर बफर और खितौली कोर की सीमा में चंदिया के पास बांका गांव में लगे क्रेशर प्लांट वन्य प्राणियों के लिए परेशानी बन रहे हैं। बांका गांव में एक के बाद एक चार क्रेशर प्लांट लग गए हैं। क्रेशर मशीन की तेज आवाज से वन्य प्राणी भटककर गांव की तरफ रुख कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर… नई आबकारी नीति में धार्मिक स्थलों से हटेंगी शराब दुकानें मप्र में धार्मिक और पवित्र घोषित शहरों में सरकार शराबबंदी करने जा रही है। नई आबकारी नीति में इसका प्रावधान किया गया है। इस प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी मिलती है तो उज्जैन शहर की 17 दुकानें बंद हो जाएंगी। इन दुकानों से पिछले साल सरकार को 242 करोड़ रु. राजस्व मिला था। इसी तरह 12 और शहरों में शराब नहीं बिकेगी। पढ़ें पूरी खबर…


