बांधवगढ़ में बाघ का हमला, चरवाहा घायल:मवेशी बचाने के दौरान हुआ हमला, मानपुर अस्पताल में भर्ती,मौके पर पहुंचे सहायक संचालक

उमरिया के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ के हमले से एक चरवाहा घायल हो गया। उसे मानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है।यह घटना पनपथा कोर क्षेत्र के सेहरा बीट के आरएफ 450 में हुई। चरवाहा मोहन सिंह अपने मवेशी चरा रहा था, तभी एक बाघ ने मवेशी पर हमला कर दिया। मोहन सिंह ने अपने मवेशी को बचाने के लिए बाघ के पास जाकर शोर मचाया।मवेशी को बचाने के प्रयास में बाघ ने मोहन सिंह पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर और पेट में चोटें आई हैं।बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक भूरा गायकवाड़ ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि घायल चरवाहे को तत्काल इलाज के लिए मानपुर अस्पताल भेजा गया है। गायकवाड़ ने यह भी बताया कि वे स्वयं मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर निगरानी रख रहे हैं।क्षेत्र में बाघ की तलाश के लिए सर्चिंग के निर्देश दिए गए हैं और बीटीआर की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *