बांधवगढ़ में बाघ शावक का शव मिला:वन विभाग की टीम इलाके की सर्चिंग में लगी, मामला संदिग्ध

उमरिया जिले के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक बाघ शावक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। यह घटना ताला परिक्षेत्र के कथली बीट अंतर्गत आमानाला क्षेत्र में सामने आई है। बुधवार शाम गश्त कर रही टीम को शावक का शव मिला, जिसके बाद तत्काल अधिकारियों को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान शुरू किया। शावक की मौत के कारणों का प्रारंभिक तौर पर पता नहीं चल पाया है। वन विभाग इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारियों के अनुसार, डॉक्टरों की एक टीम द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में शावक का अंतिम संस्कार किया जाएगा। शावक की मौत के कारणों की गहन जांच के लिए सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *