बांसकट्टी के साथ कल से होगा सिदगोड़ा में उपनयन संस्कार

जमशेदपुर | उत्कर्ष संस्थान जमशेदपुर द्वारा आयोजित बटुकों के उपनयन संस्कार कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को बांसकट्टी के साथ होगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।​िस​दगोड़ा गणेश पूजा मैदान में होने वाले आयोजन के लिए भव्य पंडाल बनकर तैयार हो चुका है। संस्थान के अध्यक्ष उमानाथ झा ने कहा कि यज्ञोंपवीत संस्कार में हिस्सा लेने के िलए 35 बटुकों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। समय की कमी और आवश्यक व्यस्तता के कारण सार्वजनिक मंच के माध्यम से उपनयन संस्कार का कार्यक्रम रखा गया है। सोमवार को बांसकट्टी और मंगलवार को माटी मंगल कार्यक्रम होगा। बुधवार को उबटन और महिला सखी द्वारा गायन कार्यक्रम रखा गया है। गुरुवार को कुमरम और मरबा सजावट का कार्य होगा। सात फरवरी को यज्ञोपवीत कार्यक्रम है। आठ फरवरी की रात में एकादशी यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर हुई बैठक में यज्ञोपवीत संरक्षक पीएन झा, विजयचंद्र झा, प्रवीण कुमार मिश्र, विनय चौधरी, हरेराम झा, अनिल झा, मन्नू झा एवं अजय झा मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *