बांसवाड़ा के गोरड़ी गांव में 12वीं तक स्कूल नहीं:विधायक निवास पहुंचे ग्रामीण, बोले- 400 परिवारों के बच्चों को हो रही परेशानी

बांसवाड़ा के तलवाड़ा पंचायत समिति के गोरडी में हायर सैकंडरी(12वीं तक) स्कूल नहीं होने से नाराज ग्रामीण शुक्रवार को बड़ी संख्या में गढ़ी विधायक कैलाश मीणा के पास पहुंचे। ग्रामीणों ने विधायक को ज्ञापन सौंपकर गांव के स्कूल को जल्द हायर सैकंडरी स्तर पर क्रमोन्नत कराने की मांग रखी हैं। ढाई हजार की आबादी, फिर भी स्कूल का अभाव
​ग्रामीणों ने बताया कि गोरडी गांव में लगभग 400 परिवार रहते हैं और यहां की कुल आबादी करीब 2 से ढाई हजार के बीच है। इतनी बड़ी आबादी होने के बावजूद गांव में आज तक हायर सैकंडरी स्कूल की सुविधा नहीं मिल पाई है। वर्तमान स्कूल के आगे की पढ़ाई के लिए स्टूडेंट्स को कई किलोमीटर दूर दूसरे गांवों में जाना पड़ता है। ​बालिकाओं की पढ़ाई पर पड़ रहा असर
​ग्रामीणों का कहना है कि दूर-दराज के स्कूलों में जाने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी छात्राओं को हो रही है। परिवहन के साधन और सुरक्षा के अभाव में कई बालिकाओं को बीच में ही पढ़ाई छोड़नी पड़ रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मांग को लेकर लंबे समय से प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ​विधायक ने दिया उचित कार्रवाई करने का आश्वासन
​ग्रामीणों की बात सुनने के बाद विधायक कैलाश मीणा ने उन्हें आश्वस्त किया कि यह विषय बेहद गंभीर है। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही शिक्षा विभाग और राज्य सरकार के समक्ष इस मांग का प्रस्ताव रखेंगे और बजट सत्र या आगामी योजनाओं में स्कूल की स्वीकृति दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे। ज्ञापन देने वालों में गांव के नाथजी भाई पटेल, जलमेंग पटेल, ईश्वर पटेल, कपिल, राहुल,उमेश, गोविंद, मोती सिंह, गजेन्द्र, हेमंत, वाला भाई गायरी, दलजी भाई सहित अन्य वरिष्ठ नागरिक, पेरेंट्स, युवा और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *