बांसवाड़ा में बिना हेलमेट सवारों पर बांसवाड़ा पुलिस ने सड़क सुरक्षा सप्ताह में 1 लाख के चालान, कई वाहन जब्त किए। वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की शपथ भी दिलाई। वहीं 3 घंटे चले अभियान के चलते सदर थाना परिसर में दर्जनों वाहन खड़े हैं और चालान का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। 3 घंटे की सख्त कार्रवाई बांसवाड़ा में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत गुरुवार सुबह पुलिस ने बिना हेलमेट चलने वाले दुपहिया चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देश पर सदर थानाधिकारी बुधाराम बिश्नोई के नेतृत्व में थाना गेट के बाहर यह अभियान चलाया गया। वहां से गुजर रहे बिना हेलमेट वाहन चालकों की लंबी लाइन लग गई। 1 लाख रुपए के चालान, कई वाहन अब भी जब्त लगातार तीन घंटे तक चली इस कार्रवाई में अब तक करीब 1 लाख रुपए के चालान काटे गए हैं। बड़ी संख्या में चालान बनाए जाने के कारण कई गाड़ियां अभी भी सदर थाने में खड़ी हैं। पुलिस ने बताया कि चालानों की संख्या अभी और बढ़ने वाली है। चालकों को दिलाई गई शपथ कार्रवाई के दौरान पुलिस ने केवल चालान काटने तक ही कार्रवाई सीमित नहीं रखी, बल्कि वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की शपथ भी दिलाई। पुलिस ने कहा कि यह अभियान सिर्फ दंड के लिए नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए चलाया जा रहा है। हेलमेट पहनें, सुरक्षा आपकी जिम्मेदारी थानाधिकारी बुधाराम बिश्नोई ने लोगों से अपील की कि वे अपनी सुरक्षा को हल्के में न लें और हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई होती रहेगी।


