सरकार के 2 वर्ष पूरे होने पर आयोजित होंगे कार्यक्रम:कलेक्टर ने कार्यक्रमों को प्रभावी और जनभागीदारी आधारित बनाने के दिए निर्देश

राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिलेभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। यह बैठक जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर ने कार्यक्रमों को प्रभावी और जनभागीदारी आधारित बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विभागवार प्रस्तावित कार्यक्रमों की सभी तैयारियां समय पर पूरी करें। उन्होंने आयोजनों से पहले व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को भी कहा। उन्होंने जोर दिया कि राज्य सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करना होगा। डॉ. खड़गावत ने स्पष्ट किया कि किसी भी आयोजन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को अपने-अपने कार्यक्रमों की रूपरेखा निर्धारित समय सीमा में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर मोहनलाल खटनावलिया, नगर परिषद आयुक्त भगवान सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिले में आगामी दिनों में अलग-अलग विभागों द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार, शिविर, जागरूकता गतिविधियां और विकास कार्यों का प्रदर्शन प्रमुख रूप से शामिल होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *