बांसवाड़ा पुलिस लाइन में तंबाकू नियंत्रण पर वर्कशॉप:सिगरेट- तंबाकू उत्पादों के प्रावधानों की दी जानकारी, अधिकारियों की रही मौजूदगी

​बांसवाड़ा में बुधवार को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीपीसी) के तहत एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कोटपा एक्ट 2003 (सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम) के प्रावधानों और प्रभावी चालानिंग गतिविधियों के बारे में ट्रेनिंग देना था। इस अवसर पर डॉ. हेमलता जैन, डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम ऑफिसर, एनटीपीसी ने कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह वर्कशॉप भारत सरकार और राजस्थान सरकार के सहयोग से चलाए जा रहे ‘टोबैको-फ्री यूथ’ 60-दिवसीय अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने भी कार्यशाला में विचार साझा कर पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया। डॉ. जैन ने बताया कि कार्यशाला के तहत नशा मुक्ति कार्यक्रम, कोटपा की विभिन्न धाराएं, और चालानिंग एक्टिविटी पर विशेष ध्यान दिया गया। उन्होंने कहा कि इसी एक्टिविटी के तहत आज हमने बांसवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के लिए यह एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की है। यह प्रशिक्षण पुलिस बल को सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू सेवन और बिक्री को रोकने और कानून का बेहतर क्रियान्वयन करने में मदद करेगा। सड़क सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा कार्यशाला में सडक सुरक्षा के सम्बन्ध में किये जा रहे प्रयासों पर भी विचार-विमर्श किया गया। जिले में सडक सुरक्षा के सम्बन्ध में सडक दुर्घटना एवं घायलों एवं मृतकों की संख्या में कमी लाने के लिए किये जा रहे प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के आदेशानुसार जिले के वृताधिकारी, थानाधिकारी, और चौकी प्रभारी सहित पुलिस लाइन के कर्मी इस कार्यशाला में उपस्थित रहे। उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रयासों, सड़क दुर्घटनाओं में घायल की सहायता और मृत्यु दर कम करने के लिए किए जाने वाले प्रयासों की जानकारी भी साझा की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *