अजमेर में 75 बीघा जमीन से हटाया अतिक्रमण:सैनिक गर्ल्स स्कूल को आवंटित की गई थी, भारी पुलिस जाब्ता रहा मौजूद

अजमेर विकास प्राधिकरण (एडीए) ने हाथीखेड़ा में सैनिक गर्ल्स स्कूल को आवंटित जमीन पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। यहां बने पक्के कमरे, लगाई गई कोयला बनाने की भटि्टयां व चारदीवार तोड़ी गई। भारी पुलिस जाब्ते के साथ पहुंचे दस्ते ने यह कार्रवाई शुरू की। एडीए के उपायुक्त अनिल कुमार चौधरी, सीओ नॉर्थ शिवम जोशी, हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना प्रभारी महावीर प्रसाद शर्मा व क्रिश्चयनगंज थाना प्रभारी अरविंदसिंह चारण भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस के साथ पहुंचे एडीए के दस्ते ने पहले वहां बने पक्के निर्माण को ध्वस्त किया और बाद में यहां बनाई गई कोयले की भटिट्यों को ध्वस्त किया। बाद में यहां बनाई गई चारदीवारी को हटाया जा रहा है। एडीए ने जेसीबी की मदद से इस अतिक्रमण को ध्वस्त कर 75 बीघा जमीन को मुक्त कराया गया। एडीए के डिप्टी कमिश्नर चौधरी ने बताया-यह 73 बीघा जमीन स्कूल को आवंटित की गई है और अब इसका कब्जा दिया जाना है। फोटोज में देखें कार्रवाई…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *