बांसवाड़ा में छुरे से युवक का जबड़ा तोड़ा:उधार के रुपए नहीं देने पर हुआ विवाद, ग्रामीणों देखे मौके से भागा हमलावर

बांसवाड़ा में उधार के रुपए को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दुकान संचालक ने एक युवक पर छुरे से हमला कर दिया। इस हमले में उसका जबड़ा कट गया। मामला सदर थाना क्षेत्र के भगोरा पाड़ा (भटवाड़ा) गांव में मंगलवार रात का है। इस हमले के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों को देख हमलावार मौके से फरार हो गया। ​पैसे मांगते ही भड़का दुकानदार, निकाला छुरा ​जानकारी के अनुसार भगोरा पाड़ा निवासी 25 वर्षीय भारत मालवीया पुत्र लक्ष्मण मालवीया ने गांव में ही नॉनवेज की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति को 800 उधार रुपए दे रखे थे। मंगलवार रात करीब 9:30 बजे भारत अपने बकाया रुपए लेने दुकान पर पहुंचा था। ​प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पैसे मांगते ही दुकानदार भड़क गया और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने आपा खो दिया और दुकान में रखे छुरे से भारत पर हमला कर दिया। हमले के बाद भारत खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। ​चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीण, आरोपी फरार ​अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हुए, जिन्हें देख आरोपी मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने निजी वाहन से घायल भारत को तुरंत एमजी अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर सदर थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची, लेकिन घायल की स्थिति नाजुक होने और बयान देने की स्थिति में न होने के कारण उसे तुरंत उदयपुर रेफर कर दिया गया। थाना अधिकारी ने बताया कि रात में घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची थी। घायल युवक बयान देने की स्थिति में नहीं था, उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। परिजनों की ओर से रिपोर्ट मिलने के बाद मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *