बांसवाड़ा में तीन तलाक का केस:पीड़िता ने पति, सास ससुर और ननंद के खिलाफ दी रिपोर्ट, विवाह के 9 माह बाद बढ़ा विवाद

महिला थाना पुलिस ने प्रसूता काे तीन तलाक देने के आरोप में पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। मदार काॅलाेनी की हिना काेसर ने इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि हिना का निकाह 9 जुलाई, 2023 काे शहर निवासी शाहरुख अहमद के साथ हुआ। निकाह के बाद परिवादी शाहरुख और उसके परिवार के साथ 5-6 महीने रहीं। इस दाैरान परिवादी काे अभियुक्त ताने मारते। शाहरुख परिवादी से आरो वाटर सप्लाई के लिए नया ऑटो और 3 लाख रुपए की मांग करता। जनवरी, 2024 में परिवादी की गाेद भराई के बाद पीहर गई। जहां तबीयत बिगड़ने पर जांच कराई ताे डॉक्टर ने शरीर में पानी की कमी हाेने से जटिल प्रसव कराने के लिए कहा, लेकिन परिवादी के पति शाहरुख और सास सईदा चौैहान ने इसकी फिक्र नहीं करते हुए सामान्य प्रसव कराने के लिए कहा। 17 जून काे परिवादी ने निजी अस्पताल में ऑपरेशन से बेटा जन्मा। परिवादी के ऑपरेशन पर 55 हजार, अन्य अस्पताल में हुए इलाज पर 44 हजार और बच्चे के इलाज पर हुआ सारा खर्चा परिवादी के पिता ने किसी तरह व्यवस्था करके अदा किया। परिवादी ने 10 सितंबर काे अभियुक्तों के खिलाफ महिला थाने में परिवाद दिया था। इस पर पुलिस ने सभी काे बुलाया और समझाइश कर राजीनामा हाे गया। अभियुक्तों ने 5 जनवरी काे हिना और बच्चे काे ले जाने का भराेसा दिया था लेकिन एेसा नहीं किया। 23 जनवरी काे हिना ने पति शाहरुख काे काॅल किया ताे उसने उसे ले जाने से इनकार कर दिया। रिपोर्ट में हिना ने बताया कि उसकी सास सईदा चौैहान और ननद अक्सा ने कहा कि वह शाहरुख का तीसरा विवाह कराएंगे और जरूरत पड़ी ताे चाैथा भी कराएंगे। सास सईदा ने कहा कि शाहरुख की पहली लुगाई काे भी भगा दिया ताे परिवादी क्या चीज है। रिपोर्ट में बताया कि पति, सास और ननद ने परिवादी से कहा कि मुस्लिम शरीयत के अनुसार एक साथ ट्रिपल तलाक दे दिया है, इससे अब वह उसे वापस नहीं ले सकते। परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि अभियुक्तों ने राजीनामे के नाम से धोखे से काेरे कागज पर साइन करवा लिए। रिपोर्ट में आगे बताया कि परिवादी का पति आरो वाटर सप्लायर का काम करता है और महीने 50 से 60 हजार रुपए कमाते है। फिर भी उसका और उसके बच्चे का भरण-पाेषण नहीं कर रहा है। इससे परिवादी और उसके बच्चे के लिए जीवन यापन करने में मुश्किलें पैदा हाे रही है। महिला थानाधिकारी एसआई खुशबू ने बताया कि रिपोर्ट आधार पर पति शाहरुख अहमद, सास सईदा चाैहान, ससुर इरशाद अहमद और ननद अक्सा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *