बांसवाड़ा में पीहर आई गर्भवती महिला छत से गिरी:सीढ़ियां चढ़ते वक्त हुआ हादसा, अस्पताल में इलाज जारी

​कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां अपने पिता के घर आई एक साढ़े 8 माह की गर्भवती महिला छत पर जाते समय सीढ़ियों से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। हादसे में महिला के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ​सीढ़ियां चढ़ते वक्त बिगड़ा संतुलन ​परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, मोरझरी निवासी वसुंधरा पत्नी बहादुर फिलहाल गर्भवती है और अपने पीहर खेड़ा गांव आई हुई थी। बुधवार को वह किसी काम से घर की छत पर जा रही थी। सीढ़ियां चढ़ते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नीचे फर्श पर आ गिरी। गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां वसुंधरा लहूलुहान हालत में मिली। ​एम्बुलेंस से पहुंचाया अस्पताल ​हादसे के तुरंत बाद परिजनों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से घायल महिला को स्थानीय कुशलगढ़ अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने महिला की नाजुक स्थिति और साढ़े 8 माह का गर्भ होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार देकर शाम को बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। ​फिलहाल वार्ड में भर्ती, उपचार जारी ​देर शाम महिला को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उसका उपचार शुरू किया। परिजनों ने बताया कि गिरने के कारण महिला के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आई हैं। फिलहाल उसे वार्ड में भर्ती किया गया है और मां व बच्चे की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *