बांसवाड़ा में सेलाना से सागवाड़ा की ओर जा रही प्याज से भरी एक पिकअप बुधवार अलसुबह बांसवाड़ा शहर के मोहन कॉलोनी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तेज गति के कारण बेकाबू हुई यह गाड़ी सड़क के बीच बने डिवाइडर पर जा चढ़ी। जिससे गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में सोलर का पाइप भी टूट गया।
हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी को मौके पर छोड़कर भाग गया। हादसे के वक्त पिकअप में भारी मात्रा में प्याज लदा हुआ था। ड्राइवर मौके से हुआ फरार
दुर्घटना के तुरंत बाद पिकअप में भरे प्याज को दूसरे वाहन में भरकर भिजवा दिया गया। ड्राइवर महेश पिकअप गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर जमा हो गए और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
पिकअप के तेज रफ्तार होने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर हादसा होना बताया जा रहा है। सपाट रोड़ पर सुबह करीब 4 बजे हुए हादसे से अंदेशा लगाया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने से यह हादसा हुआ हो।


