SMS हॉस्पिटल से 30 डॉक्टर्स का ट्रांसफर:ईएनटी, स्त्री रोग, नेत्र, जनरल मेडिसिन और सर्जरी की 7 यूनिट होगी ट्रांसफर; डॉ. मोहनीश ग्रोवर, अजीत सिंह को आरयूएचएस भेजा

सवाई मानसिंह (SMS) मेडिकल कॉलेज के अधीन SMS हॉस्पिटल में कार्यरत 30 डॉक्टरों का ट्रांसफर कर सरकार ने उनको प्रतिनियुक्ति पर RUHS हॉस्पिटल में लगाया है। इन डॉक्टरों के साथ उनकी 7 अलग-अलग डिपार्टमेंट की यूनिट भी ट्रांसफर होगी। इसमें ईएनटी, स्त्री रोग, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी और नेत्र रोग से जुड़े डॉक्टर्स शामिल है। मेडिकल एज्युकेशन डिपार्टमेंट से जारी आदेशों के मुताबिक ईएनटी के सीनियर प्रोफेसर डॉक्टर मोहनीश ग्रोवर, एसोसिएट प्रोफेसर रामलखन मीना, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. तन्मय कटारिया और इनकी एक यूनिट को आरयूएचएस ट्रांसफर किया है। इसी तरह जनरल मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. राधेश्याम चेजारा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मुकेश चौपड़ा और सीनियर स्पेशलिस्ट डॉ. अजीत सिंह शेखावत को यूनिट सहित, जनरल सर्जरी के सीनियर प्रोफेसर डॉ. लक्ष्मी नारायण मीना, डॉ. जगराम मीना, डॉ. सादतउल्ला खां, अस्थि रोग डिपार्टमेंट से डॉ. शिव कुमार गोयल, डॉ. ओम सिंह मील, जयसिंह राठौड़, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग से डॉ. इंदु गौतम, डॉ. अदिति बंसल, डॉ. लता रतनू, डॉ. सुधा सजुला, डॉ. हिमांशी गंगवाल, डॉ. रूचि चांदत का यूनिट सहित ट्रांसफर किया है। नेत्र रोग विभाग से डॉ. महिमा पंवार, डॉ. शिवांगिनी कुमारी, एनिस्थिसिया डिपार्टमेंट से डॉ. सतवीर गुर्जर, डॉ. प्रतिमा यादव, डॉ. सविता मीना, शिशु औषध से डॉ. रमेश चौधरी, डॉ. शैलजा वाजपेयी, डॉ. प्रीति विजय, मनोरोग से डॉ. धर्मदीप सिंह, रेडियोडायग्नोसिस से डॉ. नौरतमल कुमावत, कार्डियोलॉजी से बलवीर सिंह पचार और न्यूरोसर्जरी से डॉ. मधुर को ट्रांसफर किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *