दैनिक भास्कर और लियो इंटरनेशनल स्कूल के तत्वावधान में आयोजित प्रतिभा खोज परीक्षा 2025 शांति और सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा में बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और डूंगरपुर जिलों के सभी 7 परीक्षा केंद्रों पर 90% उपस्थिति दर्ज की गई। जिसमें कुल 4000 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। गणित और विज्ञान के प्रश्नों ने विद्यार्थियों को चुनौती दी, जबकि अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान के प्रश्नों ने उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी। परीक्षा के बाद विद्यार्थियों ने प्रश्न पत्र को लेकर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी। कुछ विद्यार्थियों को प्रश्न सरल तो कुछ को गणित एवं विज्ञान के प्रश्नों ने उलझाया। यह परीक्षा लियो इंटरनेशनल स्कूल बांसवाड़ा और लियो इंटरनेशनल स्कूल घाटोल के अलावा डूंगरपुर के प्रगति कॉलेज, सागवाड़ा के महिला कॉलेज, प्रतापगढ़ के एपीसी कॉलेज, दलोत के मेवाड़ पब्लिक स्कूल, आनंदपुरी के श्री श्याम कॉलेज में एक साथ सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित कि गई। परीक्षा केन्द्रों पर सील बंद लिफाफों में प्रश्न पत्र भेजे गए. इस परीक्षा में कक्षा 5 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थी शामिल हुए। सुबह 8 बजे से ही अभिभावकों और विद्यार्थियों का परीक्षा केन्द्रों पर आना प्रारंभ हो गया। परीक्षा केन्द्रों पर अभिभावकों के लिए उचित बैठक व्यवस्था की गई थी। अभिभावकों ने सुचारू व्यवस्था के लिए संस्थान का धन्यवाद दिया। निदेशक मनीष त्रिवेदी ने बताया कि इस परीक्षा का परिणाम मार्च में घोषित किया जाएगा और इस परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार एवं स्कालरशिप प्रदान की जाएगी। इसके अलावा कक्षावार चतुर्थ स्थान से 100 वे स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं छात्रवृत्ति प्रदान कि जाएगी। बांसवाड़ा मुख्य परीक्षा नियंत्रण कक्ष पर शैलेश पाठक, डूंगरपुर परीक्षा केंद्र पर चिराग पंड्या, सागवाड़ा परीक्षा केंद्र पर पवन पुरोहित, प्रतापगढ़ परीक्षा केंद्र पर राकेश सोलंकी, घाटोल परीक्षा केंद्र पर रवि पंड्या व जमिल सर, दलोट परीक्षा केंद्र पर कमलेश जोशी व आनंदपुरी परीक्षा केंद्र पर हिमेश भावसार ने ऑब्जर्वर की भूमिका निभाई । इस परीक्षा का समन्वय लियो संस्थान के विनीत याग्निक ने किया । सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्र अधीक्षक एवं शिक्षकों ने परीक्षा का आयोजन को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुझे परीक्षा नियंत्रण कक्ष पर लियो संस्थान के हिरन देव, जयपाल सिंह, भगवती जोशी, जय नारायण द्विवेदी, नंदिनी, नीलू सिसोदिया, जयमाला आदि ने सहयोग प्रदान किया ।


