बांसवाड़ा में प्लम्बर के बेटे ने बनाया पीएम का स्केच:बोला- प्रधानमंत्री से मिलकर उन्हें भेंट करना चाहता हूं

जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल बोडीगामा के कक्षा 12वीं के छात्र तुषार नाई ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का बेहद आकर्षक स्केच बनाया है। तुषार की चित्रकला प्रतिभा ने विद्यालय व क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। छात्र तुषार ने अपनी विशेष इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि यदि प्रधानमंत्री जी का बांसवाड़ा आगमन होता है, तो वे उनसे मिलकर यह स्केच उन्हें स्वयं भेंट करना चाहते हैं। पिता प्लम्बर हैं प्रधानाचार्य प्रेम प्रकाश पटेल सहित विद्यालय परिवार ने तुषार की इस प्रतिभा की सराहना की है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भी छात्र के इस प्रयास को सराहा और शुभकामनाएं दीं। तुषार एक साधारण परिवार से आता हैं। उनके पिता प्लम्बर का कार्य करते हैं और माता गृहिणी हैं। आर्थिक रूप से परिवार की स्थिति कमजोर होने के कारण वह अपनी प्रतिभा का पूरा प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है इस कला का कार्य करने के लिए तुषार को आर्थिक मदद भी लेनी पड़ती है फिर भी शिक्षा और कला के क्षेत्र में तुषार ने अपने जज्बे से एक विशेष पहचान बनाई है। पढ़ाई में भी तुषार मेहनती और होनहार छात्र हैं। वे कला संकाय में अध्ययनरत हैं अध्यापक रमेश मसाणी का मानना है कि तुषार आगे चलकर अपनी कला व शिक्षा दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *