बांसवाड़ा में फायरिंग की सूचना से दहशत:पुलिस को मौके पर नहीं मिले खाली कारतूस, सीसीटीवी खंगाले जा रहे

बांसवाड़ा शहर के खाटवाड़ा इलाके में मंगलवार देर रात हवाई फायरिंग की शिकायत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही डीएसपी गोपीचंद मीणा पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। हालांकि, पुलिस को मौके पर फायरिंग का कोई पुख्ता प्रमाण यानी बुलेट की खोल या खाली कारतूस तो नहीं मिले हैं। ​पुलिस ने इस संबंध में स्थानीय निवासी कायनात की शिकायत पर जांच शुरू की है। कायनात ने अपनी शिकायत में बताया कि मंगलवार देर रात बाइक सवार 2 अज्ञात बदमाश उसके घर के सामने आए और हवा में फायरिंग कर दहशत फैलाई। इसके बाद वे मौके से फरार हो गए। पुलिस जांच में जुटी
​डीएसपी मीणा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में बाइक पर सवार होकर आए 2 संदिग्ध युवक नजर आए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फायरिंग की घटना वास्तव में हुई या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस इस बिंदु पर फोकस कर रही है कि आखिर रात को उस क्षेत्र में बाइक पर सवार होकर आए ये दोनों युवक कौन थे और वे किस उद्देश्य से वहां आए थे। आरोपियों की जल्द पहचान करने का दावा
​डीएसपी मीणा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान करने और उनके आने का कारण जानने के लिए पुलिस की टीमें जांच में जुट गई हैं। इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले इन युवकों की जल्द ही पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *