बांसवाड़ा में ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ का आयोजन:कलक्टर ने हरी झंडी दिखा किया रवाना, स्काउट कार्यालय से तीरंदाजी मैदान तक दौड़

राजस्थान सरकार के कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर रविवार को जिला मुख्यालय पर एक रन गतिविधि कराई गई। इसके जरिए लोगों को स्वस्थ जीवनशैली और प्रदेश के विकास से जोड़ने का प्रयास किया गया। रविवार को बांसवाड़ा प्रशासन और शिक्षा विभाग के संयुक्त देखरेख में ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ के तहत दौड़ कराई गई। इसका उद्देश्य प्रदेश के विकास कार्यों की जानकारी देना और आमजन को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा। दौड़ की शुरुआत शहर के डायलाब रोड स्थित स्काउट कार्यालय से हुई। जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने उपस्थित प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद दौड़ शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। मुख्य मार्गों से होकर तीरंदाजी मैदान तक पहुंची दौड़ दौड़ के दौरान शहर के विभिन्न मार्गों पर लोग धावकों को देखते नजर आए। यह दौड़ खेल मैदान स्थित तीरंदाजी मैदान पहुंचकर समाप्त हुई, जहां समापन कार्यक्रम रखा गया। समापन पर अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद समापन अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव के साथ अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेश, जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि मौजूद रहे। शिक्षक, स्टूडेंट और नागरिक भी हुए शामिल इस गतिविधि में अधिकारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र-छात्राएं और प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए। सभी ने निर्धारित रास्ता पर दौड़ पूरी की। स्वस्थ जीवन और विकास में भागीदारी पर जोर इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने कहा कि इस रन गतिविधि का उद्देश्य आमजन को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना और प्रदेश के सर्वांगीण विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। समापन पर प्रतिभागियों ने विकसित राजस्थान के लक्ष्य को दोहराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *