बांसवाड़ा से लापता व्यापारी MP में जिंदा मिला:पुलिस माही नदी में शव तलाश रही थी; 5 दिन पहले मिली थी साथी की लाश

पुलिस जिस व्यापारी को मरा समझ माही नदी में तलाश रही थी वो MP के रतलाम में जिंदा मिला। इससे ठीक 5 दिन पहले उसके साथी व्यापारी का शव नदी में मिला था। इसके बाद कार में दोनों के जूते मिले तो पुलिस को अंदेशा हुआ कि दोनों ही नदी में बह गए हैं। पूछताछ में जिंदा मिले व्यापारी हर्षित सेवक ने बताया है कि वे टॉयलेट करने रुके थे। इतने में उनके साथी सुरेश सोनी वहां से कार लेकर चले गए। पुलिस से पूछताछ में सामने आया है कि वह डर गया था और ऐसे में रतलाम जाने से पहले वह बसों ट्रेनों में अलग-अलग जगह सफर करता रहा। पहले समझिए घटना की पूरी टाइमलाइन 8 सितंबर को हुए लापता मोटागांव कस्बे से 8 सितंबर सोमवार को दो व्यापारी दोस्त सुरेश सोनी और हर्षित सेवक लापता हो गए थे। रात 8 बजे बाद दोनों के फोन बंद हो गए थे। इसके बाद से दोनों के परिजनों ने उन्हें ढूंढने का प्रयास शुरू किया। उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने पर मंगलवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। दोनों को तलाशने के लिए पुलिस की टीमें लगीं तो सोमवार को सीसीटीवी में कार के साथ पेट्रोल पंप पर दिखे। इसके बाद कही भी सीसीटीवी में नजर नहीं आए। 11 सितंबर को सुरेश का शव मिला पुलिस की तीन टीमें इनकी तलाशी में लगीं हुई थी। 11 सितंबर गुरुवार को व्यापारी सुरेश सोनी की लाश भीलूड़ा के पास नदी में मिली। इससे लसाड़ा पुल में उनके गिरने की आशंका हुई। एसडीआरएफ की टीम ने उन्हें ढूढ़ने के लिए लसाड़ा पुल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। 12 को कार मिली 12 सितंबर शुक्रवार को लसाड़ा पुल माही नदी में व्यापारी सुरेश सोनी की कार मिली। एसडीआरएफ व पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया। कार की फाटक खुली हुई थी और अंदर दोनों के जूते पड़े मिले। इसके बाद हर्षित के भी नदी में बह जाने की आशंका के मद्देनजर एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चलाकर उसकी तलाश कर रहीं थीं। ग्रामीण भी इसे ढूंढने के लिए प्रयासरत थे। 15 को रतलाम में हर्षित मिला सोमवार 15 सितंबर को बांसवाड़ा पुलिस ने रतलाम जाकर हर्षित सेवक को डिटेन किया। रात में उसे खमेरा थाने में ले जाकर पूछताछ की गई। मोटागांव थानाधिकारी रामसिंह ने बताया की हर्षित सेवक को डिटेन कर पूछताछ की जा रही हैं। शुरुआती पूछताछ में बता रहा है की पिंडावल में शौच के लिए रुके थे, ओर सुरेश सोनी कार लेकर चला गया। वह कुछ भी स्पष्ट नहीं बता रहा है। बसों ट्रेनों में सफर करता रहा घाटोल डिप्टी महेंद्र मेघवाल ने बताया की हर्षित को डिटेन किया है। पुलिस की स्पेशल टीम उससे पूछताछ कर रहीं हैं। वह 8 दिनों से बसों, ट्रेनों में सफर करना बता रहा है। शाम तक निष्कर्ष निकलेगा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *