खैरथल तिजारा जिले के किशनगढ़बास थाना क्षेत्र छिरीडिया गांव में एक बालक को बाइक को पेट्रोल निकालकर आग में डालना भारी पड़ गया। जिससे बालक के कपड़े में अचानक आग लगी ओर वह बुरी तरह झुलस गया। किशनगढ़बास से अलवर जिला अस्पताल रैफर कर दिया। बालक की मां सपना ने बताया कि उसकासात वर्षीय बेटा मयंक बाइक से पेट्रोल निकालकर सर्दी के चलते तेल डालकर अलाव जला रहा था। जैसे ही पेट्रोल डाला तो तेज आग उसके कपड़ों में लग गई। जिससे उसके पैर हाथ गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं अलवर उद्योग नगर थाना क्षेत्र में एक बालिका को अलाव तापते समय अचानक गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। बालिका की भुआ सुबीना ने बताया कि सर्दी तेज होने के चलते कमरे में अलाव जला रखा था तभी उसकी भतीजी माही आग के पास पहुंची और तपते समय गिर गई। उसका पूरा मुंह बुरी तरह झुलस गया। सुबीना ने बताया कि काफी दिनों से वह ओर उसका परिवार उधोग नगर स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं।


