बाइक की टक्कर में घायल युवक की मौत VIDEO:जयपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ा,2 साल पहले पिता की भी साइलेंट अटैक से हो चुकी मौत

सीकर के रीको एरिया में 2 बाइक की सामने-सामने की टक्कर हो गई। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। जिसे इलाज के लिए जयपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आज सीकर के एसके हॉस्पिटल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा गया है। घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। घटना सीकर के रीको इंडस्ट्रियल एरिया में 6 फरवरी की रात को हुई थी। यहां एक बाइक पर बसंत विहार निवासी आदित्य नायक(20) पुत्र स्व. भागीरथमल नायक अपनी परिचित युवती के साथ इंडस्ट्रियल एरिया की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें आदित्य नायक गंभीर रूप से घायल हुआ। जिसे पहले इलाज के लिए सीकर के एसके हॉस्पिटल लाया गया। यहां से उसे इलाज के लिए जयपुर रैफर किया गया। परिजन उसे लेकर जयपुर के निम्स हॉस्पिटल पहुंचे। जहां पर 7 फरवरी को आदित्य नायक की मौत हो गई। आज आदित्य नायक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आदित्य नायक के पिता की भी 2 साल पहले साइलेंट अटैक से मौत हो चुकी है। आदित्य नायक के एक छोटा भाई और एक बहन है। दोनों अभी स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। आदित्य घर में इकलौता कमाने वाला था। जिसकी घटना में मौत हो गई। इस घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि सामने से आ रही बाइक पर 2 लड़के सवार थे। जो आदित्य की बाइक को टक्कर मारते हैं। इसके बाद दोनों बाइक पर सवार चारों लोग वहां पर गिर जाते हैं। आसपास के लोग मौके पर पहुंचते हैं और सड़क पर गिरे हुए लोगों को संभालते हैं। आसपास के लोग घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचाते हैं। मामले में उद्योग नगर पुलिस थाने के ASI संत कुमार का कहना है कि दो बाइक की टक्कर में आदित्य नायक गंभीर रूप से घायल हुआ था। उसे इलाज के लिए जयपुर रैफर किया गया था। वहां निम्स हॉस्पिटल में 7 फरवरी को इलाज के दौरान आदित्य की मौत हो गई। आज आदित्य नायक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज करके मामले में इन्वेस्टिगेशन की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *