दुमका| दुमका के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बुधवार शाम दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा विजयपुर के पास हुआ। इसमें अरमान गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। वह दुमका एएन कॉलेज से परीक्षा देकर अपने साले भास्कर कुमार के साथ बाइक से चितरा लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में भास्कर कुमार और दूसरी बाइक पर सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज फूलोझानो मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में चल रहा है।


