आंगनबाड़ी सेविका के रूप में बबिता बाउरी का हुआ चयन

भास्कर न्यूज | बागडेहरी प्राथमिक विद्यालय बागडेहरी परिसर में बुधवार को आंगनबाड़ी केंद्र बागडेहरी टु के लिए नई सेविका का चयन को लेकर ग्रामसभा करी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीपीओ सह बीडीओ जमाले राजा ने की। इस अवसर पर ग्रामसभा में चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र बागडेहरी टु में सेविका का पद सेविका इरा चौधरी के असामयिक निधन के कारण रिक्त हो गया था, जिसके उपरांत यह चयन प्रक्रिया प्रारंभ की गई। ग्रामसभा में कुल 9 प्रतिभागियों ने सेविका पद के लिए आवेदन प्रस्तुत किए थे। सभा की शुरुआत महिला पर्यवेक्षिका लता किरण किस्कू द्वारा सेविका चयन की मार्गदर्शिका पढ़कर सुनाने से हुई, जिससे उपस्थित ग्रामीणों को चयन प्रक्रिया की जानकारी मिल सके। मार्गदर्शिका में चयन की शर्तों, आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और पारदर्शिता के मानदंडों को विस्तार से बताया गया। शैक्षणिक योग्यता और अन्य मापदंडों के आधार पर बबिता बाउरी को सर्वसम्मति से सेविका पद के लिए चयन किया गया। ग्रामीणों ने ग्रामसभा में लिए गए निर्णय का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की और चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष बताया। कार्यक्रम में प्रखंड कार्यालय के प्रधान लिपिक अबरार अहमद, महिला पर्यवेक्षिका सबिना हेम्ब्रम, निर्मला हेम्ब्रम, विद्यालय के शिक्षक समीर बनर्जी, चयन समिति के अन्य सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने चयन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाई और सुचारु संचालन में सहयोग किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *