स्कूल की दीवार से सटी झोपड़ी में अवैध शराब का हो रहा कारोबार, डर के माहौल में छात्राएं जा रहीं स्कूल

बागडेहरी| कुंडहित प्रखंड के अंबा पंचायत में अंबा रामपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास झोपड़ी में अवैध रूप से शराब की दुकान चल रही हैं। स्कूल की चहारदीवारी से सटी झोपड़ी में खुलेआम शराब बेची जा रही है। स्कूल और शराब दुकान के बीच सिर्फ एक दीवार का फासला है। विद्यालय में कक्षा एक से आठवीं तक 108 छात्र पढ़ते हैं। इनमें आधी संख्या बालिकाओं की है। छात्राओं को स्कूल आते-जाते शराबियों से सामना करना पड़ता है। वे डरी और सहमी रहती हैं। सुबह से ही शराब दुकान और भट्ठियों पर नशेड़ियों की भीड़ लग जाती है। इससे स्कूल का पढ़ाई का माहौल बिगड़ रहा है। प्रखंड विकास पदाधिकारी जमाले रजा ने कहा कि थाना की मदद से स्कूल के सामने की शराब भट्ठी हटाई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *