बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवकी की मौत:घर में अकेला कमाने वाला था, दूसरा साथी गंभीर घायल

बैतूल जिले के झल्लार थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुल्लर ढाणा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार बेल ढाना, थाना भैंसदेही निवासी सतीश डिकारे (20 वर्ष) अपने साथी अभिषेक गुणवंत राव (22 वर्ष) के साथ बाइक से जा रहा था। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत भैंसदेही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। अभिषेक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। वहीं सतीश को भी जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। अकेला कमाने वाला था
मृतक सतीश महाराष्ट्र की एक निजी कंपनी में काम करता था। बताया गया है कि उसके पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और सतीश ही अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। वह घर का पूरा खर्च चलाता था। उसके परिवार में दो बहनें भी हैं। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलने पर जिला अस्पताल पुलिस चौकी ने सतीश का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। झल्लार थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार, जिला अस्पताल से तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *