भोपाल में आज प्रदेश स्तरीय शैक्षिक गुणवत्ता शिक्षक सम्मेलन:मुख्यमंत्री को पढ़ाने वाली शिक्षिका सहित ​​​​​​​नवाचार और उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले टीचर्स होंगे सम्मानित

मध्यप्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा शिक्षकों के योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से बुधवार को राजधानी भोपाल में प्रदेश स्तरीय शैक्षिक गुणवत्ता शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी शिक्षिका कोकिला सेन का सम्मान किया। शिक्षिका कोकिला सेन जैसे ही मंच पर आईं, मुख्यमंत्री तुरंत उनके नजदीक पहुंचे और चरण स्पर्श करते हुए उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह उपस्थित थे। इस मौके पर पांच शिक्षकों का सम्मान किया गया। ये सम्मेलन सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में मध्यप्रदेश शिक्षक संघ भोपाल द्वारा आयोजित किया जा रहा है। यह संघ अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से संबद्ध है। सम्मेलन में पहुंचे मुख्यमंत्री ने सबसे पहले प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन किया। स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार सम्मेलन में प्रदेशभर के उन शिक्षकों को सम्मानित किया जा रहा है, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार किए हैं और जिनके विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। शिक्षा नीति का लागू करने की जिम्मेदारी शिक्षकों की स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि नई शिक्षा नीति ना सरकार और ना अधिकारी नीचे तक लागू कर सकते हैं। यदि नई शिक्षा नीति को व्यवस्थित तरीके से नीचे उतरना है, उसका कल्याण करना है और बच्चों की उसमें सहभागिता सुनिश्चित करना है तो यह जिम्मेदारी शिक्षकों की हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *