गुमला | पालकोट रोड स्थित यूनिक सेनेटरी दुकान के सामने एक ऑटो अनियंत्रित होकर पांच बाइक को क्षतिग्रस्त कर दी और एक घर में घुस गई। इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन बड़ी घटना घट सकती थी। उस समय भगदड़ की स्थिति हो गई थी। लोगों ने ऑटो को जब्त कर लिया और क्षतिग्रस्त हुई बाइकों को बनवाने का आश्वासन लेने के बाद माने। जानकारी के अनुसार चालक नशे में था। उस ऑटो का नंबर भी नहीं लिखा हुआ था। ड्राइवर प्रकाश ऑटो चलाते हुए अनियंत्रित हो गया और हादसा घटित हुई। उस समय लोगों ने ड्राइवर को काफी डांटा और हिदायत दी। समाजसेवी राजीव कुमार सहित स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नियमित ऑटो की जांच की भी मांग की है। कहा कि बिना नंबर की गाड़ी नियमों को ताक पर रखकर चल रही हैं।


