श्री राम लला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह, हुए धार्मिक कार्यक्रम, भंडारे में बांटा गया प्रसाद

भास्कर न्यूज | गुमला श्री राम लला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के वर्षगांठ के शुभ अवसर पर गुमला मेन रोड स्थित महावीर मंदिर के पास पूजा, संकट मोचन पाठ, श्री राम स्तुति, श्री हनुमान चालीसा, श्री राम आरती, श्री बजरंग बली की आरती, के पश्चात विशाल महाभंडारा का आयोजन किया गया। समिति के हिमांशु केशरी ने बतलाया की अयोध्या में श्री राम लला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के प्रथम वर्षगांठ पर यह महाभंडारा का आयोजन सदस्यों के सहयोग से किया गया है। बीते वर्ष भी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में यह कार्यक्रम किया गया था। उन्होंने सभी दान दाताओं के प्रति आभार प्रकट किया है। समिति के दिनेश गुप्ता ने कहा की सभी सनातनियों के लिए अयोध्या में राम मंदिर बनना गर्व की बात है। पूरे भारत वर्ष में यह उत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आने वाले वर्षों में भी यह अब मनता रहेगा। जिसमें कई राम भक्तों ने प्रसाद के रूप में पूड़ी, बुंदिया, भुजिया, तथा आलू चना का सब्जी का सेवन किया। मौके पर हजारों हजार की संख्या में लोग उपस्थित रहें व निरंतर महाभंडारा का प्रसाद पाते रहे। मौके पर महावीर मंदिर समिति के उदय गुप्ता डब्लू, हिमांशु केशरी, दिनेश गुप्ता, अरुण केशरी, रजत केशरी, राहुल केशरी, अनिल साहू, रूपेश साहू, पदम साबु, नवल साबु, मनमोहन केशरी, हरिओम केशरी, अजय केशरी, संतोष केशरी, अमित साबु टीनू, संतोष गुप्ता, मिंटू केशरी, दिलीप गुप्ता, सुमित गुप्ता, बल्लू गुप्ता, गन्नू गुप्ता, मुकेश केशरी, विनीत गुप्ता, रवि गुप्ता, राजेश मिठू, अनुराग साबु, सोनू वीडियो, आनंद गुप्ता, लव गुप्ता, विष्णु साबु, प्रमोद साबु, दुर्गा गुप्ता, वासुदेव गुप्ता, डीगू साबु, हरी मालानी, पारस आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *