भास्कर न्यूज| महासमुंद महासमुंद में दबंगई करने वालों के हौसले बुलंद है। आय दिन मार पीट और चाकू लहराने की घटनाएं सामने आ रही है। महासमुंद के समीपस्थ ग्राम परसकोल के सितली नाला में बाइक को रास्ते से हटाने कहने पर आरोपी ने एक युवक पर डंडा और स्टील रॉड से मारपीट कर दी। युवक ने महासमुंद थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक संतराम साहू निवासी ग्राम भूरका ने बताया शिकायत में बताया कि छोटा लड़का हिरेश साहू डेटिंग-पेटिंग का काम करता है 20 अगस्त को हिरेश काम में महासमुंद गया था। रात करीब 10.30 बजे गांव के लेखराम साहू मुझे फोन करके बताया कि ग्राम परसकोल शितली नाला पुल के पास हिरेश साहू को चोट लगा है जल्दी पहुंचो। तब अपने बड़े बेटे राधेश्याम साहू के साथ शितली नाला पुल के पास पहुंचा तो वहां पर कोई नहीं था। फोन कर महासमुंद थाना पहुंचने बोला। पहुंचा तो देखा कि हिरेश खून से लथपथ था, सिर, आंख, हाथ, पीठ और चेहरे में चोटें लगी है। लड़के से पूछने पर बताया कि काम कर घर जाने के लिए लेखराम साहू के साथ कार में आ रहे थे। कार को रोककर बाइक को हटाने बोला तो वहां बैठे भुरका का संजय निषाद तुम कौन होते हो बाइक को हटाने बोलने वाला कहकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी।


