अंबिकापुर | वाहन चोरी के मामले में सीतापुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई बाइक बरामद की गई। बाइक की कीमत करीब एक लाख रुपए बताई गई है। मुकेश कुमार चौधरी ने 8 मार्च को थाना सीतापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 7 मार्च की रात वह ग्राम सुर गया था। उसने अपनी बाइक सीजी 13 एएक्स 4805 को घर के बाहर खड़ी की थी। रात 11 बजे बाहर आकर देखा तो बाइक गायब थी। पुलिस ने सावन कुमार और अमर सिंह को पूछताछ के लिए तलब किया। दोनों ने बाइक चुराना स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि 7 मार्च की रात करीब 9 बजे सुर बाइपास रोड से गुजरते समय एक घर के सामने सूनसान जगह पर खड़ी बाइक को देखकर चोरी की। पेट्रोल खत्म होने पर बाइक को उलकिया रोड किनारे झाड़ियों में छिपा दिया।


