भास्कर न्यूज | राजनगर एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर एक राजनगर भाजपा मंडल के द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा मंडल राजनगर के प्रभारी अमृतलाल केवट समेत मंडल अध्यक्ष कमलेश चतुर्वेदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर परिषद डूमर कछार के अध्यक्ष सुनील कुमार चौरसिया, नगर परिषद राजनगर के अध्यक्ष यशवंत कुमार सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद भाजपा मंडल राज नगर के पदाधिकारियों ने एक राष्ट्र एक चुनाव के फायदे को लेकर अपने-अपने विचार रखें। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा जिस एक राष्ट्र एक चुनाव को लागू कराना चाहती है उससे पूरे देश को लाभ होगा। लेकिन विपक्षी पार्टियों को यह डर है कि इस अधिनियम के लागू होने से उनका वर्चस्व समाप्त हो जाएगा। जिस कारण से विपक्ष देश हित को दरकिनार कर अपने निजी हितों को साधने के लिए विधेयक का विरोध किया जा रहा है। एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर भाजपाइयों ने विधेयक पारित कराने के लिए समर्थन पत्र राष्ट्रपति को भेजा है। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष आधाराम वैश्य, बृजमोहन सिंह, सुरेश गौतम, राजेंद्र त्रिपाठी, राजेश कलसा, धर्मेंद्र सिंह, सच्चिदानंद सिंह, भीम जायसवाल, अरविंद सिंह परिहार, अशोक वर्मा, अजीत मिश्रा सहित भाजपा मंडल राजनगर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


