राशन दिलाने की मांग, सौंपा ज्ञापन

भास्कर न्यूज | प्रतापपुर दो महीने का राशन नहीं मिलने से परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर जल्द राशन दिलाने की मांग की है। राशन की हेराफेरी के मामले में ग्राम पंचायत खैराड़ी के डीलर सुरेश नेताम द्वारा खैराड़ी के राशन कार्ड धारी को पिछले 2 साल से चावल, चना, शक्कर वितरण में घोर लापरवाही करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही फरवरी-मार्च महीने का राशन आधे लोगों को नहीं मिला है, इसकी शिकायत दो-तीन बार खाद अधिकारी सहित उच्च अधिकारियों से की गई, लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि सभी कर्मचारियों को महावार पूरा चावल, चना, शक्कर आवंटन के हिसाब से मिलना चाहिए, लेकिन नहीं मिल रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान रामबली सिंह, दशरथ बाबू, लाल कलाम, साहब बलदेव, अशोक, बालगोबिन, जयपाल के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *