3 नगर परिषद में 193 लोगों की फर्जी भर्ती, युवाओं में रोष

भास्कर न्यूज | राजनगर कोयलांचल क्षेत्र की नवगठित नगर परिषद बनगांव, डूमर कछार व डोला में 193 फर्जी संविलियन भर्ती घोटाला उजागर होने के बाद भी कुछ कर्मचारियों को वेतन भुगतान कर दिया है। इससे परिषद के मास्टर कर्मचारी और फर्जी भर्ती के बाद संविलियन कर्मचारियों का विरोध कर रहे हैं। यही नहीं, मास्टर कर्मचारी कोर्ट में गुहार लगाने का मन बना रहे हैं। बनगवां, डूमर कछार व डोला नगर परिषद में कर्मचारियों की भर्ती में लापरवाही बरती गई और नगर के बाहर के लोगों की भर्ती कर ली गई। स्थानीय लोगों की मानें तो 90% भर्ती में फर्जीवाड़ा करते हुए बाहरी लोगों की भर्ती की गई। इससे स्थानीय स्तर पर युवाओं को रोजगार नहीं मिल सका। लोगों ने बताया कि इन नगर परिषद में भर्ती कर्मचारियों को कोई नहीं जानता है, जबसे नगर परिषद बनगांव डोला, डूमर कछार का गठन हुआ है। तब से पूरे कोरोना काल में अपनी जान को जोखिम में डालकर स्थानीय युवाओं ने नगर परिषद में अपनी सेवाएं दी। जब नगर परिषद में भर्ती की बारी आई तो फर्जी दस्तावेज के सहारे 193 बाहरी लोगों की भर्ती कर ली गई, जो समझ से परे है। इस मामले में स्थानीय जनप्रतिनिधि कुछ भी कहने से बच रहे हैं। जब स्थानीय स्तर पर युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है, जिससे क्षेत्र से बड़ी संख्या में युवा रोजगार के लिए पलायन करने को मजबूर हैं। वर्तमान में 200 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी कार्यरत हैं। 193 फर्जी कर्मचारियों की भर्ती के बाद अब कहा जा रहा है कि 200 दैनिक भोगी कर्मचारियों को हटा दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *