बाइक चोरी के आरोपी कैदी की इलाज के दौरान मौत:उल्टियां करने के बाद ले गए थे अस्पताल, 1 दिन पहले जेल से किया था गिरफ्तार

हिरासत में बंद कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामला टोंक जिले के देवली थाना क्षेत्र का है।
बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार कैदी की रविवार सुबह 8 बजे तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान 9 बजे उसकी मौत हो गई। मृतक उमराव उर्फ रोशन मीणा देवली के धुंआ कला गांव का रहने वाला था। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है। रोशन मीणा को शनिवार दोपहर 2 बजे टोंक जेल से प्रोडक्शन वारंट पर देवली लाया गया था। पुलिस ने उसी दिन शाम को उसकी निशानदेही पर एक चोरी की बाइक बरामद की थी। इसके बाद वह देवली थाने के हवालात में बंद था। पुलिस ने अस्पताल में कराया था भर्ती
रविवार सुबह 8 बजे रोशन की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी और वह उल्टियां करने लगा। पुलिस ने उसे देवली अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाकर मृतक के परिजनों को सूचित कियां। बच्चे के साथ पीहर में रहती है पत्नी
जानकारी के अनुसार रोशन के पिता की मौत हो चुकी है। जबकि मां गांव में रहती है। एक भाई जयपुर में मजदूरी करता है। पत्नी अपने 8 साल के बच्चे के साथ पीहर में रहती है। ‘मामले की जांच की जा रही’
मामले की गंभीरता को देखते हुए टोंक जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस उप अधीक्षक रामसिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमॉर्टम मेडिकल बोर्ड से न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कराया जाएगा। डॉ. किशन लाल मीणा ने बताया- युवक को देवली अस्पताल लाया गया था। उसने उल्टी और सीने में दर्द की शिकायत बताई थी। इस पर उसे इमरजेंसी में भर्ती किया गया और उपचार शुरू किया, लेकिन कुछ देर बाद उपचार के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *