जनजाति मंत्री के बेटे की SUV गड्ढे में गिरी, घायल:कुत्ते को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा; कांच तोड़कर बाहर निकाला, ICU में भर्ती

प्रदेश के जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी के छोटे बेटे प्रद्युम्न खराड़ी (23) का रविवार को एक्सीडेंट हो गया। कुत्ते को बचाने के चक्कर में उन्होंने ब्रेक लगाए थे। उनकी SUV बेकाबू होकर सड़क किनारे 50 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। ग्रामीणों ने धमाके की आवाज सुनी तो घटनास्थल की ओर दौड़े। स्कॉर्पियो में प्रद्युम्न बेहोश थे, ग्रामीणों ने उन्हें कांच तोड़कर बाहर निकाला। घटना उदयपुर के कोटड़ा मार्ग पर सुबह 9:30 बजे की है। SUV का कांच तोड़कर बाहर निकाला मंत्री खराड़ी के भाई सुरेंद्र सिंह ने बताया- प्रद्युम्न हमारे गांव निचला फलां से कोटड़ा बाजार के लिए काम से निकले थे। इस दौरान डेढ़ किमी आगे कोटड़ा मार्ग पर एक कुत्ता कार के सामने आ गया। उसे बचाने की कोशिश में प्रद्युम्न ने कार के ब्रेक लगाए। वह बेकाबू हो गई और सड़क से नीचे उतर कर 50 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। आसपास ग्रामीणों ने जब देखा तो वे मौके पर पहुंचे और उन्हें कांच तोड़कर बाहर निकाला। कार्यक्रम कैंसिल कर लौटे मंत्री सुरेंद्र सिंह ने बताया- ग्रामीणों ने प्रद्युम्न को तुरंत कोटड़ा हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां उपचार के बाद उन्हें उदयपुर एमबी हॉस्पिटल रेफर कर दिया। प्रद्युम्न के सीने पर अंदरूनी चोट आई है। उन्हें उदयपुर के MB अस्पताल के ICU में रखा गया है। मंत्री खराड़ी डूंगरपुर पंचायत के कार्यक्रम में निकले थे। उन्हें जैसे ही बेटे के एक्सीडेंट की खबर मिली तो उन्होंने वहां जाना कैंसिल कर दिया। वे भी उदयपुर लौट आए हैं। खबर अपडेट की जा रही है…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *