जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के भगत की कोठी थाना क्षेत्र के डीडीपी नगर मधुबन हाउसिंग बोर्ड में एक नाबालिग ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। अब इसको लेकर नाबालिक के पिता की ओर से मृग दर्ज करवाया गया है। फिलहाल उसके सुसाइड करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। थाने में कल्लूराम पुत्र गोकुल राम यादव ने बताया कि वह डीडीपी नगर मधुबन हाउसिंग बोर्ड में रहते हैं। 14 फरवरी की रात 8 बजे उनकी 13 वर्षीय बेटी घर के बने कमरे में गई और यहां पर पंखे के हुक से फांसी का फंदा लगा लिया। जिसके उसकी बेटी की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और जानकारी ली। नाबालिग ने सुसाइड क्यों किया इन कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।


