बालोद| ग्राम खल्लारी से अड़जाल मार्ग पर गड्ढे में बाइक सवार तीन युवक गिर गए। इससे शंकर लाल गांवरे की मौत हो गई। इस मामले में योगेन्द्र गावरे, सूर्यकांत गावरे से बयान लेने के बाद बालोद थाने में मृतक के खिलाफ ही धारा 279, 337, 304 (ए) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। सड़क हादसा मंगलवार को हुआ था। घायल होने वाले योगेन्द्र, सूर्यकांत से बयान लिया गया, तब जानकारी दी है कि शंकर लाल गांवरे के साथ बाइक में किल्लेकोड़ा से खल्लारी गए थे। वहां से घर जा रहे थे। बाइक को शंकर चला रहा था। बाइक सड़क किनारे गड्ढा में चली गई। तीनों घायलों को डीकेएस अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया। जहां शंकर की मौत हो गई


