मामूली विवाद: युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | पुरूर ग्राम चिटौद में मामूली विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम भागवत मरकाम (30 साल) धमतरी जिले के ग्राम माड़मसिल्ली का रहने वाला था। मंगलवार रात आठ बजे घटना हुई। आरोपी मनीष सिन्हा ने गले पर चाकू से वार कर दिया। इससे भागवत मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उसके साथी डरकर भागे। उन्होंने तुरंत पुरूर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी वहीं खड़ा मिला। उसे हिरासत में लिया गया। घायल को हाईवे पेट्रोलिंग की मदद से जिला अस्पताल धमतरी ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। आरोपी मनीष सिन्हा निवासी ग्राम चिटौद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे रिमांड पर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी प्रदीप कंवर ने बताया कि मृतक भागवत अपने दोस्त लिलेश नेताम के साथ काम के सिलसिले में धमतरी आया था। लिलेश बोरवेल में काम करता है। दोनों किसी काम से चिटौद पहुंचे थे। तालाब के पास आरोपी से कहासुनी हुई। गाली-गलौज के बाद मनीष ने चाकू से हमला कर दिया। एक दिन पहले ही धमतरी में तीन लोगों की हत्या हुई थी। लगातार हो रही हत्याओं से इलाके में दहशत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *