बाइक भैंस से टकराई, युवक गंभीर घायल:नगर रोड पर हुआ हादसा, परीक्षा देकर लौट रहा था युवक

डीग शहर के नगर रोड पर शनिवार दोपहर एक सड़क हादसा हो गया। गैस एजेंसी के पास अचानक सड़क पर आई एक भैंस से बाइक टकरा गई, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को राजकीय अस्पताल डीग में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, अलवर जिले के बड़ौदा मेव निवासी अरबाज (28) पुत्र हुसैन मेव अपनी पत्नी आसमा के साथ बाइक पर सवार होकर उत्तर प्रदेश के गोवर्धन से लौट रहे थे। वे बीए की परीक्षा देकर अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही वे डीग शहर के नगर रोड स्थित गैस एजेंसी के पास पहुंचे, अचानक एक भैंस सड़क पर आ गई। भैंस से टकराने के कारण बाइक असंतुलित होकर गिर गई, जिससे अरबाज को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचित किया, जिसके बाद घायल अरबाज को राजकीय अस्पताल डीग पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टर उसकी निगरानी में इलाज कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *