बाइक मांग देरी से आने पर युवक की पिटाई, केस दर्ज

भास्कर न्यूज | कांकेर पुलिस में शिकायत दर्ज कराते विष्णु मिस्त्री निवासी तहसीलपारा पखांजूर ने बताया 14 सितंबर की शाम मेरी बाइक खराब हो गई। जिसे मैं हीरो शोरूम में बनवाया। मेरे पास पैसा कम था तो मैं साथी प्रसंजीत साह को फोन कर पैसा मांगा। जिसने मुझे पैसा लेने बुलाया। बाइक नहीं होने पर मैने परिचित राकेश दत्ता निवासी पीवी 29 उसकी बाइक मांग कर पैसा लेने पीवी 116 गया। वापस आने पर राकेश दत्ता ने काफी देर लगाने की बात कहते गाली गलौच करते मारपीट किया। जिससे मेरे गले, मुंह, हाथ, पंजा में चोटें आई। पुलिस आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *