बाइक सवार बेटा, मां व मौसी को ट्रक ने रौंदा:धनबाद में तीनों की मौत, 6 दिन बाद होने वाली थी युवक की शादी

धनबाद के तोपचांची में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा बुधवार को हुआ। इसमें बाइक सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक ने देर रात दम तोड़ दिया। युवक की 16 अप्रैल को शादी होने वाली थी। सड़क पार करते समय ट्रक ने रौंदा शादी की खरीदारी के लिए वो बाइक से अपनी मां और मौसी को लेकर बाजार गया था। तीनों एक बाइक पर सवार थे और तोपचांची चौक के पास बनी जेब्रा क्रॉसिंग से सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। अस्पताल पहुंचने से पहले युवक ने तोड़ा दम उसे नाजुक हालत में पास के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से एसएनएमएमसीएच रेफर किया गया। हालांकि युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। मृतकों में बाइक चला रहे ओमप्रकाश तुरी समेत उनकी मां टुपली देवी और मौसी सीमा देवी शामिल हैं। राजगंज में तय हुई थी शादी टुपली देवी और सीमा देवी दोनों सगी बहनें थीं। 16 अप्रैल को ओमप्रकाश की शादी होने वाली थी। राजगंज में शादी तय हुई थी। शादी के लिए ही ओमप्रकाश के साथ उनकी मां-मौसी खरीदारी के लिए निकली थी। आक्रोशितों ने किया रोड जाम इधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। स्थानीय लोग आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में लोगों के मारे जाने पर आक्रोश जता रहे थे। वे बाजार क्षेत्र तक वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण लगाने की मांग की। सूचना पर पुलिस पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम हटवाया। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर भागे ड्राइवर-खलासी
तीनों किशनबेड़ा, पावापुर से बाइक से तोपचांची बाजार में खरीदारी के लिए आए थे। इसी दौरान तोपचांची थाना से लगभग 100 मीटर की दूरी पर दुर्घटना हो गई। दुर्घटना मेन चौक पर हुई, जहां सड़क की दोनों ओर जेब्रा क्रॉसिंग दी गई है। घटना के बाद चालक व सह चालक ट्रक छोड़ भागने में सफल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *