पलामू के छतरपुर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी:शटर तोड़कर लाखों के गहने ले गए चोर, 7 माह में उसी दुकान में दूसरी वारदात

पलामू के छतरपुर बाजार स्थित अशोक ज्वेलर्स एंड बरतन दुकान में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। दुकान का क्षतिग्रस्त शटर देखकर स्थानीय लोगों ने मालिक अशोक सोनी को सूचित किया। चोरों ने बेहद चालाकी से वारदात को अंजाम दिया है। पहले शटर का ताला तोड़ा, फिर लोहे की रॉड से करीब दो फीट तक शटर उठाया। शटर को नीचे गिरने से रोकने के लिए एक तरफ ईंट लगा दी। दुकान के बाहर रखी ट्रंक और बोरियों को इस तरह लगाया कि किसी को टूटा शटर न दिखे। 7 महीने में दूसरी बार हुई चोरी इस दुकान पर पिछले 7 महीनों में दूसरा हमला है। 5 सितंबर 2024 को इसी दुकान से लुटेरों ने लाखों के जेवरात ले गए थे। हालांकि, पुलिस ने लुटेरों को पकड़कर माल बरामद कर लिया था। क्षेत्र में सोना-चांदी व्यवसायियों पर हमले बढ़े हैं। अब तक पांच से ज्यादा लूट की वारदातें हो चुकी हैं। कुछ दिनों की शांति के बाद यह चोरी फिर व्यवसायियों में दहशत का कारण बन गई है। पुलिस चोरों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *